देश

national

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में 750 करोड़ की लागत से बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय


केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस पर 750 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित होने से उच्च शिक्षा में क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने में मदद मिलेगी और केंद्र शासित प्रदेश का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय का पहला चरण चार वर्षों में पूरा किया जाएगा। इसके अधिकार क्षेत्र में लेह, कारगिल क्षेत्र भी आएंगे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group