लखनऊ
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार यानी 16 जुलाई को लखनऊ आना लगभग तय हो गया है। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही यूपी जिले के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी।पार्टी कार्यालय का हुआ रंग-रोगन
प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे को लेकर पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत के लिए सभी इंतजाम लगभग किए जा चुके हैं। कार्यकाल की साफ-सफाई, रंग-रोगन किया जा चुका है। पार्टी कार्यालय में प्रियंका गांधी के आगमन के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में जमीनी मुद्दों को लेकर आम जनता के साथ लगातार खड़ी हैं। 16 तारीख को प्रियंका गांधी का लखनऊ आगमन है। इस दौरान लखनऊ के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से उत्तर प्रदेश के तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगी और आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करेंगी। साथ ही 3 दिन के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से भी रूबरू होंगी।
जन समस्याओं को लेकर किया जाए आंदोलन
प्रियंका ने पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का मंत्र दिया था। कांग्रेस महासचिव ने विधानसभा चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं की बात को सबसे ज्यादा तरजीह देने का इरादा जाहिर करते हुए कहा था कि पार्टी से जुड़े सभी लोग जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करें।

No comments
Post a Comment