देश

national

राजाजीपुरम में इंडेविन टाइम्स व कैरियर क्लब के ब्रांच कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ। 

राजाजीपुरम क्षेत्र के ई-ब्लॉक में इंडेविन टाइम्स के ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ इंडेविन टाइम्स के प्रधान संपादक शुभम त्रिवेदी व इंडेविन टीम की उपस्थिति में विशेष संपादक अनिल त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसी के साथ विशेष सम्पादक अनिल त्रिपाठी के सुपुत्र अखिल त्रिपाठी द्वारा 'कैरियर क्लब' इंस्टीट्यूट व प्लेसमेंट एजेंसी की भी शुरुआत की गयी।

धार्मिक अनुष्ठान कर कार्यालय का शुभारंभ हुआ। ब्रांच कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने विशेष संपादक अनिल त्रिपाठी व अखिल त्रिपाठी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गयी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल दीक्षित ,पार्षद शिवपाल साँवरिया, पार्षद अजय दीक्षित, राजाजीपुरम व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जफरुल खान ,जन कल्याण समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह धीरू ,जन सेवा समिति के अध्यक्ष शीलू बाजपेयी, राजाजीपुरम जन जागरण समिति के अध्यक्ष आकाश मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा से रजनी मिश्रा, भारत विकास संघ की प्रदेश अध्यक्षा संतोष कुमारी सिंह, पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन अखिलेश जायसवाल, अरविंद वर्मा, सौरभ शर्मा मोनू, गुलशन सचदेव, वरिष्ठ पत्रकार अनूप शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, इंडेविन टाइम्स की टीम से सह-सम्पादक रजत दीक्षित ,महाप्रबंधक अनुपम त्रिवेदी, नेशनल हेड प्रिंस सिंह मथारू, सर्कुलेशन हेड मुकेश उपाध्याय , प्रशासनिक अधिकारी अर्जुन श्रीवास्तव, आईटी हेड दीपांशू, वरिष्ठ संवाददाता सुरेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group