हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमेठी को सौंपा । सपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में भाजपा पर धांधली का अरोप लगाया।वही डीजल पेट्रोल,मंहगाई के साथ सपा ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में जमकर धांधली की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और ब्लाक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अराजकता और हिंसा कर लोकतंत्र का उपहास किया है। इसके विरोध में सपा ने गुरुवार को जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर क्षेत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने का फैसला किया है। विधानसभाध्यक्ष मनीराम वर्मा ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा चुनावों में हुई धांधली के विरोध में गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुबेदार यादव ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में डीएम,एसपी, एसडीएम ने दबाव बनाकर भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने का दबाव बनाया फर्जी मुकदमे लादे गए ।उनके मकानों को भी गिराया गया। पत्रकारों साथ प्रशासन की रवैया ठीक नहीं है ।आए दिन उन्हें प्रताड़ित व अपमानित किया जा रहा है। वही प्रदेश के कई जिलों में महिला से दुर्व्यवहार, प्रत्याशी व प्रस्तावक के वस्त्र का चीर हरण किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा सरेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।इस मौके पर राजेश कुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष ,लालजी यादव, कृष्णा यादव, गुंजन सिंह, इंजीनियर केडी यादव, जय सिंह यादव ,अधिवक्ता राजू यादव उर्फ रामकेवल यादव, राम अभिलाष यादव, शंभू यादव ,बीके यादव ,रामबरन यादव, विजय श्याम यादव,महेंद्र यादव, दिनेश यादव,आरपी यादव,दीपक सोनी ,जगमोहन यादव,अखिलेश यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।