हरिकेश यादव- इंडेविन न्यूज नेटवर्क
भादर/अमेठी।
![]() |
सड़क पर हुआ जलभराव |
लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अभियन्ता, मेट, बेलदार साइड से नदारद
सरकार के साथ शासन से विस्वास ही नहीं टूटा है अब धीरे-धीरे आत्म विश्वास टूट रहा हैं। सडकें गड्ढा मुक्त हो गयी। लेकिन सोशल मीडिया पर अभियान पिट रहा है। गांव - गली में सडक टूट जाय तो कोई बात नहीं है। लेकिन भरे चौराहे और तीसरे पर सड़क टूटे और जल भराव हो और कीचड़ हो तो लोग उगली उठायेंगे।
ऐसी ही हाल सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सिंह हिटलर ने अमेठी - दुर्गापुर रोड भादर तिराहे से परशुरामपुर जाने वाली मुख्य सडक की जलभराव और कीचड़ की फोटो डालीं है। पानी सड़क पर ठहरा हुआ है। कांग्रेस नेता श्री सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन मौन है अधिकारी प्रतिदिन आते जाते हैं। यहीं विकास माडल उत्तर प्रदेश का है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भारत आत्म निर्भर बन रहा है। अभियन्ता, मेट, बेलदार साइड से गायब हैं। तभी तो सड़क पर प्रदूषित पानी भरा है। सरकार से लोगों का आत्म विश्वास टूट रहा है। सडकों की निगरानी शासन नहीं कर पा रहा हैं। गड्ढा मुक्त अभियान फ्लाप है। सरकार से जांच की मांग उठाई है।