अखिल त्रिपाठी- विशेष संवाददाता
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल-3 की कार्यसमिति बैठक का आयोजन गुलमोहर बैंक्वेट हॉल राजाजीपुरम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।प्रथम सत्र के वक्ता मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मोदी योगी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की सराहना की व कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्य को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। द्वितीय सत्र के वक्ता नगर उपाध्यक्ष डॉ विवेक सिंह तोमर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की व कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनावो में ओर बढ़त बनने का आवाहन किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप से मंडल प्रभारी जयति श्रीवास्तव उपस्थित रही बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री शिवेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। जहाँ मण्डल महामंत्री राजवीर सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, पार्षदगण रेखा सिंह, शिवपाल सवारियां, राजेश मालवीय, राजीव त्रिपाठी, ऋषि शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, जे पी जायसवाल, धर्मेन्द्र शर्मा, विपिन आनन्द, सैयद हैदर, संजीव श्रीवास्तव, विकास सोनी आदि मण्डल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment