देश

national

महिला के साथ हुई छीनैती,चोर फरार

भादर/अमेठी।

घर के सामने झाड़ू लगा रही शिक्षका  के गले से बाईक सवार चोर  सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।

रामगंज थाना क्षेत्र में स्थित स्थानीय पुलिस चौकी अन्तर्गत कुरंग गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 330 पर चोरो ने घटना को अंजाम दिया।मामला थाना क्षेत्र पीपरपुर और रामगंज बॉडर पे बसे गाँव कुरंग का है ।जहाँ  हरिश्चंद्र बिश्वकर्मा का मकान है। वो शिक्षक है और उनकी पत्नी शिवमती शिक्षा मित्र के पद पर  प्राथमिक विद्यालय में  है। शनिवार की सुबह शिवमती अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। लगभग 6 बजे प्रातः बाईक सवार दो अज्ञात युवक उनके पास कुछ पूछने के लिये रुके।जब तक वह कुछ समझ पाती उनको चकमा देकर  उनके गले से  सोने की चेन  छीन कर फरार हो गए। जब तक आस पास के लोग मौके पर पहुंचे।तब तक बदमाश काफी दूर निकल गये।  पीड़ित नेचोरी की सूचना रामगंज चौकी पुलिस को  दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। लेकिन खबर लिखे जाने तक चोरों का कुछ पता नहीं लग सका।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group