देश

national

लखनऊ: सिनेमा के शौकीनों का इंतजार खत्म, 19 अगस्त से शुरू होंगे मल्टीप्लेक्स

लखनऊ

शनिवार का लॉकडाउन खुलते ही नई फिल्मों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। अब पीवीआर, सिनेपोलिस, फन रिपब्लिक, आईनाक्स के अलावा लालबाग का नावेल्टी सिनेमा भी 19 से दर्शकों से गुलजार होगा। इसमें त्योहारी सीजन पर लोग परिवार के साथ मनोरंजन कर सकेंगे। बेलबाटम पहली फिल्म होगी। इसके बाद लगातार नई करीब आधा दर्जन फिल्मों आना शुरू हो जाएंगी।

संचालकों का मानना है कि सरकार के इस निर्णय से सिनेमा उद्योग को बड़ी राहत मिली है। अभी गिने-चुने स्थानों पर पुराने सिनेमा ही चलाए जा रहे थे। फेस्टिवल सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में लॉकडाउन में छूट अच्छा कदम है। इससे नई फिल्में शो होंगी और लोगों का रुझान फिल्मों की ओर फिर से शुरू होगा। हालांकि अभी सभी सिनेमा हॉल नहीं चलेंगे। लेकिन जल्द ही इनका संचालन शुरू हो जाएगा।

चार से पांच शो चलेंगे रोजः 

शहर में 11 मल्टी प्लेक्स हैं। इनमें करीब 57 स्क्रीन लगी हैं। आठ सिंगल स्क्रीन हैं। चूंकि दस बजे तक ही अवसर है। ऐसे में प्लानिंग समय को लेकर करनी होगी। कोशिश होगी कि चार से पांच शो लगातार तय गाइड लाइन के अनुसार चलें जिससे बंद चल रहे सिनेमा को फिर से संजीवनी मिले। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group