सीएम ने पिता से बात कर दी बधाई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के छोरे ने टोक्यो में लट्ठ गाड़ दिया। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है। वहीं नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके पिता को फोन किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने उनके पिता श्री सतीश चोपड़ा जी को बधाई दी। साथ ही कहा कि धन्य हैं वो माता पिता जिन्होंने भारत को ऐसा सपूत दिया!
ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए और क्लास वन की नौकरी देगी हरियाणा सरकार- CM खट्टर
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीत लिया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं हरियाणा सरकार ने नीरज को छह करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्हें क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी। वहीं 50 फीसदी की छूट के साथ उन्हें एक प्लॉट भी दिया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment