०आजादी की 75वीं वर्ष गांठपर सभी जिलें में चलेगा एक साथ कार्यक्रम
हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
कांग्रेस पार्टी ने पार्टी की मजबूती के लिए सधा कदम बढाने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 75 जिलों की प्रत्येक न्याय पंचायत में 19, 20 व 21 अगस्त 2021 तक तीन दिवसीय कांग्रेस जय भारत महा सम्पर्क अभियान की रणनीति तय की गई है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य डा0 नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी की 21 सदस्यीय कमेटी का गठन, न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन, पदयात्रा, प्रभातफेरी, तीन दिन में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में वरिष्ठ नेताओं को अभियान के सन्चालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष इस कार्यक्रम के प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी और अभियान की निगरानी में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों साथ-साथ जिला कमेटी के नेतृत्व की सहभागिता होगी। ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों को संगठन को संगठित करने के लिए अहम भूमिका निभाईयेगी। तीन दिन का कार्यक्रम आवासीय होगा। डा0 मिश्र ने बताया कि संगठन में सामान्य, पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के साथ महिलाओं को संगठन में शामिल किया जाएगा। और लीडरशिप की सीख दी जायेगी। अमेठी में शनिवार को अमेठी बिधान सभा के ब्लाक कांग्रेस कमेटी भेटुआ अध्यक्ष सूर्य भान सिंह, भादर के अध्यक्ष सन्जय यादव संग्रामपुर अध्यक्ष बलराम वर्मा, आदि कार्यक्रम की तैयारी में लगे है और तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारियों को शामिल होने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील की है। उन्होनें ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 75 जिलें में और 75 घंटे का कार्यक्रम प्रत्येक न्याय पंचायत में कांग्रेस ने भारत महासपंर्क अभियान चलाने जा रही है। सरकार अबकी बार कांग्रेस की बनेगी बदलाव की राह जनता इंतजार कर रही है। क्योंकि प्रदेश सरकार के लूट खसोट भ्रष्टाचार और काले कारनामो से जनता उब चुकी है।
No comments
Post a Comment