इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ।
नव सृजन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा धरा बचाओ जीवन पाओ अभियान के अन्तर्गत 1 सितम्बर को बंथरा के कासिम खेड़ा के राजकीय विद्यालय में और जहानाबाद विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जहानाबाद की प्रधानाध्यापिका कल्पना लाल को स्वच्छता के लिए सम्मानित भी किया गया और पौधे भेट किए गए। कार्यक्रम में पर्यावरण के बचाव की व्यावहारिक चर्चा - परिचर्चा भी हुई। नव सृजन के सदस्यों द्वारा स्कूल के बच्चों को पर्यावरण सम्बन्धी बातें भी बताई गईं और उनको प्रोत्साहित भी किया गया।
नव सृजन चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य अरुण सिंह ने बच्चों को संभोदित भी किया। इस कार्यक्रम में अरुण सिंह, पूनम सिंह, विकास यादव, महेंद्र सिंह, हर्षिता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अनिल वर्मा, प्रधानाध्यापिका निर्मला रावत एवम् अन्य सभी शिक्षक आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment