देश

national

सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की डेंगू से हालत गंभीर

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज
सीतापुर 

सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की हालत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी डेंगू से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में हुई जांच में उनके शरीर में डेंगू एनएस-1 संक्रमण पाया गया। गिरते स्वास्थ्य के कारण जिलाधिकारी को प्रारम्भिक इलाज के बाद लखनऊ जाने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उपचार जारी है।

इधर जिले में संक्रमण बढ़ते जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में आठ डेंगू के मरीज मिलने की पुष्टि की है। बढ़ते संक्रमण के बीच चौबीस घण्टे के भीतर 22 बच्चे अधिक बुखार आने पर भर्ती कराए गए हैं। इनका इलाज चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि जिले में कुल आठ डेंगू से पीड़ित मरीज मिले हैं। संक्रमण की जांच के लिए ब्लॉक स्तर पर रिस्पॉस टीम गठित की गई है। इन्हें गांव-गांव भेजी जा रही है। टेस्टिंग बढ़ाई गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group