देश

national

विधानसभा गौरीगंज से सचिव बनी केतकी मौर्या

Friday, September 10, 2021

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

समाजवादी पार्टी का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। समाजवादी विचारधारा आगे बढ़ाने तथा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों से समाज के हर तबके के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम तेज गति से चल रहा है।   

अमेठी जनपद के गौरीगंज कार्यालय स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर  जिला अध्यक्ष रामउदित यादव व विधानसभा गौरीगंज अध्यक्ष  गिरीश यादव एडवोकेट जी द्वारा केतकी मौर्या एडवोकेट को 185 विधानसभा गौरीगंज का विधानसभा सचिव  मनोनीत किया गया। केतकी मौर्य को सचिव पद पर मनोनयन होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर केतकी मौर्य ने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group