देश

national

लखनऊ: महिला पुलिसकर्मी से हुई छेड़छाड़, शोहदों में नहीं दिख रहा 'मिशन शक्ति' का खौफ

Saturday, September 11, 2021

/ by इंडेविन टाइम्स

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अलग अलग प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते राज्य के भीतर मिशन शक्ति 3.0 की शुरुआत भी हो चुकी है। लेकिन इसी मिशन शक्ति अभियान का असर यूपी के शोहदों पर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। लिहाजा छेड़छाड़ और अभद्रता का शिकार न सिर्फ साधारण महिलाओं को होना पड़ रहा है बल्कि जनता की सेवा में लगी महिला पुलिसकर्मी भी इसकी शिकार होती हुई नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ से आया, जहां बुधवार देर रात शॉपिंग करने पहुंची महिला पुलिसकर्मी के साथ नशे में धुत 2 युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता करने जैसी घटना को अंजाम दिया।

पूरा मामला लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र का है। जहां 2016 बैच की महिला सिपाही बुधवार देर रात फिनिक्स मॉल के पास शॉपिंग के उद्देश्य से पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार, उसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक नशे में धुत होकर वहां से गुजरे और अश्लील टिप्पणी करना शुरू कर दिया। महिला सिपाही की ओर से विरोध करते ही आरोपी शोहदे अभद्रता व मारपीट पर उतर आए। इतना ही नहीं, शोहदे से बच कर किसी तरह स्थानीय कृष्णानगर थाने पहुंची महिला सिपाही ने अपनी शिकायत में शोहदों पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।

महिला सिपाही की शिकायत पर दर्ज हुई FIR, चंद घंटों में हुई शोहदों की गिरफ्तारी
बुधवार देर रात कृष्णा नगर थाने पहुंचकर महिला सिपाही ने आरोपी शोहदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाने की पुलिस ने तुरन्त हरकत में आकर जांच शुरू कर दी। जिसके चलते महज 24 घंटे के भीतर ही सरोजनीनगर के रहने वाले आरोपी विशाल लोधी और कैलाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group