लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा को बढ़ा दिया है। जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट में डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा 70 साल करने का प्रस्ताव लाएगी। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अनुभव डॉक्टरों की हमें जरूरत है इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि हमें ज्यादा अनुभव वाले डॉक्टरों की आवश्यकता है। डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद अपना कोई प्राइवेट क्लीनिक खोलें, इससे बेहतर है कि वह अपनी सेवाएं हमें ही दें। इसको देखते हुए हमने प्रस्ताव तैयार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी है। जल्द ही इसे कैबिनेट से मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर हमला साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं। हम प्रदेश में विकास के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। जनता भाजपा के साथ है। आने 2022 विधानसभा चुनाव में एक फिर भाजपा की सरकार बनेगी।