हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
भादर/अमेठी।
विकास क्षेत्र भादर में सम्पन्न हुए उत्तरप्रदेशीय शिक्षक संघ शाखा भादर का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 202 मतदाता शिक्षको में से 195 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें कृष्ण कुमार पाठक को 135 मत एवं दूसरे उप विजेता चन्द्र केश बहादुर तिवारी को 55 मत मिले 5मत अवैध रहा इस प्रकार 80वोटो से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित किये गये इस मौके पर अरुण सिंह जिला मंत्री ,शशांक शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष ,राजेश तिवारी संगठन मंत्री ,रामकृष्ण पाण्डेय ,रामबरन कन्नौजिया ,राजित राम चौधरी, सूरज सिंह ,नीरज सिंह ,विजय मिश्रा, शरद कुमार पाण्डेय, अतुल मिश्रा ,ललित तिवारी शैलेन्द्रकुमारी ,ब्रह्म सुधा तिवारी आदि उपस्ति रहे
No comments
Post a Comment