देश

national

जनपथ डिपो के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव 'लखनऊ समस्त डिपो समिति' छोड़ 'राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति' में शामिल

लखनऊ।

 'राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति' अपने उत्कृष कार्यों से दिन प्रतिदिन समाचार पत्र वितरकों के बीच अपनी पैठ मजबूत कर रही है। राष्ट्र्रीय समिति के उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए समाचार पत्र वितरक 'बेपरवाह व वितरकों के कल्याण के उद्देश्यों से भटकी समितियों' को छोड़कर राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के सक्रिय पदाधिकारी व जनपथ डिपो के वर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव  लखनऊ समस्त डिपो समिति को छोड़ 'राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति (RSPVSS)' में शामिल हो गए। ओम प्रकाश यादव के राष्ट्रीय समिति में शामिल होने पर इंदिरानगर डिपो पर एक कार्यक्रम का आयोजन जनपथ डिपो के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता एवम मुख्य संरक्षक  रेहान अहमद खान द्वारा किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय सलाहकार लालजी पाण्डेय व अजय कुमार सिंह  उर्फ साधु बाबा की सहमति से ओम प्रकाश यादव को राष्ट्रीय समिति में स्वीकृति प्रदान करते हुए किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव को डिपो का प्रभारी व कार्यवाहक अध्यक्ष  घोषित करते हुए राष्ट्रीय समिति की टीम के द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, साथ ही  जनपथ  डिपो की नई कार्यकारिणी घोषित की गयी। 

जनपथ डिपो के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र  गुप्ता, पदाधिकारियों व वितरकों ने मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय को अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। साथ ही राष्ट्रीय सलाहकार अजय कुमार सिंह उर्फ साधू बाबा एवं लालजी पाण्डेय, इंदिरानगर डिपो के वरिष्ठ संरक्षक एवम वितरक आवाज के ब्यूरो चीफ लालमणि पाण्डेय सहित  समस्त डिपो के अध्यक्ष गणों में  राम इकबाल शर्मा, के0 के0 तिवारी, मो0 मतीन गुर्जर, गोविन्द पटवा, राजेंद्र सिंह, रूपेश शर्मा, संजीव कनौजिया, रविन्द्र गुप्ता, शिवेन्द्र सिंह, नितिन धीमान, भानु प्रताप सिंह उर्फ राय सिंह आदि का फूल मालाओं से माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया गया। 

जनपथ डिपो की कार्यकारिणी में  रेहान अहमद खान (मुख्य संरक्षक ), ओम प्रकाश  (जनपथ डिपो के प्रभारी एवम कार्यवाहक अध्यक्ष ),  चन्दन सिंह रावत  (महामंत्री  ), दयाशंकर सिंह ( बरिष्ठ सलाहकार) , राम सिंह  (वरिष्ठ उपाध्यक्ष ), अनिल कश्यप, विनोद यादव (उपाध्यक्ष),  विजय उर्फ छोटू (संगठन मंत्री ), अंकित शुक्ला (संयुक्त मंत्री), श्याम जी (कोषाध्यक्ष), सन्तलाल (सह कोषाध्यक्ष ), नीरज  तिवारी, रवि कुमार,  राजेन्द्र यादव ( मंत्री), अनिल प्रजापति (मीडिया प्रभारी),  तिवारी ( सह मीडिया प्रभारी ), रवि निगम (ऑडिटर), विजय  बाबा, राजेन्द्र यादव उर्फ  बच्चू यादव (प्रचार मंत्री ) दीपक यादव (प्रसार मंत्री) आदि पदाधिकारियों की घोषणा कर राष्ट्रीय समिति की टीम में शामिल किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय द्वारा सम्बोधन कर राष्ट्रीय समिति  की ओर से जनपथ डिपो के प्रभारी एवम कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सहित समस्त कार्यकारिणी में शामिल किये गए पदाधिकारियों को  शुभकामनाएं प्रेषित की। 

 इस अवसर पर अन्य डिपो से परवेश कुमार  कश्यप, विनोद कुमार (लम्बू), देश दीपक, अनिल कुमार सिंह, दिनेश यादव, संजय बगैल, रजत जायसवाल, नितिन  कौशल,  श्रीदत्त पाण्डेय, राजेन्द्र वर्मा, आनन्द बाजपेई, मुकेश कुमार उर्फ टिंकू, सत्यप्रकाश दीक्षित, ललित राजभर, दीपक कुमार, शिवा जी पाल, नरेश सिंह रावत, अम्बरीष तिवारी, राजेंद्र  कुमार, प्रिंस कुमार आदि पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर राष्ट्रीय समिति का धन्यवाद करते हुए विशेष आभार व्यक्त किया। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group