देश

national

लखनऊ: कर्मचारियों के मजाक ने ले ली होटल मैनेजर की जान

लखनऊ

लखनऊ के सप्रु मार्ग स्थित गोमती होटल के मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को 52 वर्षीय अशोक पाठक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार के अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें साफ तौर पर आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है।

बता दें कि मजाक में होटल के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनसे कहा कि कर्मचारी सुरेश ने आत्महत्या कर ली है और सुसाइड नोट में अशोक को जिम्मेदार ठहराया है। अशोक ने इसकी पुष्टि नहीं की और अपने साथियों की बात पर यकीन कर लिया। इसके बाद घर जाकर लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली।


सेक्टर-11 इंदिरानगर निवासी अशोक पाठक ने पुलिस आयुक्त को संबोधित सुसाइड नोट लिखा है। चार पन्ने के नोट में लिखा है कि महोदय, मेरे परिवार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मेरे को साजिश में फंसाया जा रहा है, जिससे मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। मेरे को लोगों ने टार्चर किया है, मैं भय की वजह से, निर्दोष होने की वजह से... मेरे दरवाजे पर पुलिस आएगी। मैं उससे पहले अपने आपको खत्म कर दूंगा। आगे लिखा है, मैंने अपने सम्मान के सामने किसी से समझौता नहीं किया।

बच्चों और पत्नी को संबोधित कर अशोक पाठक ने लिखा है कि मेरे बच्चों निगम मुख्यालय में कोई भी क्लेम लेने मत जाना। अगर घर पर लेकर पैसा आएं तो ठीक है। वरना मेरी आत्मा को ठेस पहुंचेगी। सुसाइड नोट की फोटो खींच लेना और पुलिस को दे देना। पुलिस आपको परेशान नहीं करेगी...।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group