देश

national

लखनऊ पश्चिम में व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन, प्रियांशु त्रिपाठी बने ई-ब्लॉक मार्केट के अध्यक्ष

अखिल त्रिपाठी-इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ। 

o पश्चिम मंडल 3 में श्याम जी केसरवानी बने मंडल संयोजक 

o सह संयोजक के पद पर राघव सिंह, विवेक मिश्रा की नियुक्ति 

० प्रियांशु त्रिपाठी बने राजाजीपुरम  ई-ब्लॉक मार्केट के अध्यक्ष

भाजपा लखनऊ महानगर के व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा लखनऊ पश्चिम विधानसभा के पश्चिम मंडल 3 में श्याम जी केसरवानी को मंडल संयोजक पद पर एवं सह संयोजक के पद पर राघव सिंह, विवेक मिश्रा को नियुक्ति की घोषणा की गई।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अभिषेक खरे ने नाम की घोषणा कर सभी को 2022 की तैयारियों में पूरे दम खम से जुटने का आवाहन किया। इसके साथ ही साथ भाजपा लखनऊ महानगर व्यापार प्रकोष्ठ  द्वारा राजाजीपुरम ई ब्लॉक मार्केट का अध्यक्ष प्रियांशु त्रिपाठी को घोषित किया गया।

कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता ,विजय शुक्ल ,पश्चिमी विधानसभा नगर अध्यक्ष झब्लू गुप्ता ,पूर्व युवा मोर्चा कार्यकारणी सदस्य संजीव चन्दानी,राजाजीपुरम व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अरविन्द वर्मा ,नगर के सह संयोजक ,उपाध्यक्ष सहित विधानसभा के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, भाजयुमो मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय, संयोजक आलोक मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता अनूप शुक्ला, उमेश गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group