देश

national

कांग्रेस का सफाई अभियान जारी

हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

कांग्रेस पार्टी की फायर ब्रांड नेता प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने से राजनीतिक पार्टियों में भूचाल सा आ गया है उनके झाड़ू लगाने से प्रोत्साहित होकर अमेठी जनपद के संग्रामपुर निवासी व कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में  मां कालिका धाम में साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हम लोगों ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आदेश पर मां कालिका धाम में साफ सफाई का कार्यक्रम रखा गया।

कल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने साफ सफाई का कार्यक्रम किया। पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाया है तो मुख्यमंत्री ने कहा वह झाड़ू ही लगाएंगे । उनके प्रोत्साहन से कांग्रेसियों को एक असीम ऊर्जा मिलती है । आम जनमानस में कांग्रेस के प्रति लोगों की आस्था बढ़ रही है जो आने वाले समय में बदलाव की ओर रुख कर रही है। जिसका फायदा निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group