देश

national

गरीबों को वितरित किये गए कम्बल

Thursday, December 16, 2021

/ by इंडेविन टाइम्स

                               

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

ठंड से बचाव के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के निराश्रितों के लिए उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 20 हजार कंबल भेजे हैं । पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि ने मंडल अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को कंबल सौंपते हुए निराश्रितों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

अमेठी जिले के विकासखंड भादर मे उत्थान सेवा संस्थान के बैनर तले कंबल वितरण का आयोजन किया गया। देवेंद्र सिंह (ब्लॉक कोर्डिनेटर उत्थान सेवा संस्थान अमेठी) की अध्यक्षता में उत्थान सेवा के पदाधिकारियो के नेतृत्व मे अमेठी तहसील के अन्तर्गत ग्राम सभा सोनारी मे 24 लोगो को  एकत्रित कर केन्द्रीय मंत्री द्वारा भेजे गये कम्बल का वितरण किया गया। ठंड के माह को ध्यान मे रखते हुये अमेठी सांसद के निर्देशानुसार उत्थान सेवा संस्थान ने गरीब परिवारो को कम्बल वितरित किया। इस कार्यक्रम  में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह सोनारी ,गुड्डू सिंह दसईपुर , मुन्ना त्रिवेदी,नरेंद्र द्विवेदी,राजीव दुबे,,सुरेंद्र सिंह,जय हिंद सिंह,विक्रम सिंह,पूजा मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे। कम्बल पाकर गरीबों ने केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी को व उत्थान सेवा संस्थान को बारंबार धन्यवाद दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group