प्रभजोत सिंह-ब्यूरो चीफ (इंडेविन टाइम्स )
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में आज गुरु गोबिंद सिंह का 356वां प्रकाश पर्व बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया और गुरु की बानी कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमे संगत ने आकर हाजिरी लगाई और उसके उपरांत गुरु का लंगर चलाया गया। गौरतलब है की आज पूरे विश्व मैं सिखो के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह का 356वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।