देश

national

30 साल बाद श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा

Wednesday, January 26, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

श्रीनगर। 

आज 26 जनवरी के मौके पर पूरे देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम है। वहीं आज के इस अवसर पर  श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पहली बार बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक में प्रतिष्ठित घंटाघर पर तिरंगा फहराया गया। यह स्वतंत्रता के बाद के कई दशकों के बाद यकीनन श्रीनगर में घंटा घर के ऊपर तिरंगा फहराया गया।

प्रशासन ने क्षेत्र की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए धारा 370 को निरस्त करने के बाद भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की अनुमति से इनकार कर दिया था। गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर दो कार्यकर्ताओं साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट्ट द्वारा झंडा फहराया। दोनों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 

इसके लिए लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। 1992 में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया था। जोशी के साथ उस समय नरेंद्र मोदी भी थे। मोदी ने वहां पर भाषण भी दिया था। भाजपा ने 1991 में यात्रा की थी। 

 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group