गीतांजलि सिंह-ब्यूरो चीफ ((इंडेविन टाइम्स)
लखनऊ।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने बुद्धेश्वर मंदिर में लगने वाली भगवान परशुराम की प्रतिमा के स्थल का निरीक्षण किया। आज प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया सायं 04:30 बजे शिलान्यास करेंगी।
महापौर ने बताया कि बहुत पहले ही चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की प्रतिमा लगाया जाना प्रस्तावित है जिसकी पेडेस्टल, छत एवं अन्य निर्माण कार्य का टेण्डर विधिक कार्यवाही आदि पूर्व हो चुकी है। जिसका कार्य कल से प्रारंभ हो जाएगा। 8 फ़ीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिसके पश्चात भव्य लोकार्पण किया जाएगा।