देश

national

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस में शिक्षकों को दिया ऑनलाइन ट्रेनिंग

Thursday, January 13, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

जनपद अमेठी के विकासखंड भादर  के एस. आर. एम. मॉडर्न सीनियर सेकंड्री पब्लिक स्कूल(Affiliation no-71792) बरियारशाह   में  ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस  के तत्वाधान में   दिव्यांशु विल्सन के सहयोग से एक वर्कशॉप  का आयोजन किया गया।जिसमे  प्रशिक्षिका  शबा मिर्जा ने अध्यापकों एंव अध्यापिकाओं  को ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास मैनेजमेंट, पेरेंट्स डीलिंग, क्लास को कैसे इनोवेटिव बनाया जाय। सुदृढ़ मूल्यांकन प्रणाली,विपरीत परिस्थितियों में विद्यालय का वातावरण को  कैसे अधिगम के लिए  उपयुक्त बनाया जाय।शिक्षा  मनोविज्ञान,   विद्यालय के अध्यापक -प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के बीच में सम्बन्ध मजबूत बनाने,ऑनलाइन और भौतिक कक्षा में विविध क्षमता वाले बच्चों को  पढ़ाने जैसे अन्य विन्दुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय  के सह -प्रवन्धक- अखिलेश मौर्य,  प्रिंसिपल  हरिकेश पाण्डेय, जय प्रकाश मौर्या,राम शरण तिवारी, राम कुबेर तिवारी, राजेश पाल,विपिन शुक्ला,दीप नारायण, रणजीत सिंह, वंदना सिंह,पूजा सिंह , अंतिमा सिंह , रीना तिवारी , माला मिश्रा , सोनल सिंह , सरिता सिंह, साक्षी सिंह, खुशी तिवारी,वीरेंद्र यादव, ज्योति, आदि मौजूद रहे ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group