देश

national

आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए की अनूठी पहल

Tuesday, February 22, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

० फोटो भेजने और सदस्यता आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने व्हाट्सएप नंबर 8400124444 जारी किया

० मत का अधिकार लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार इसका प्रयोग अवश्य करें: संजय गुप्ता

नारायण मौर्य -इंडेविन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों को अधिक से अधिक मतदान हेतु जागरुक एवं प्रेरित करने के लिए अनूठी पहल की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से शत प्रतिशत  मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा हथियार है इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए। 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने घोषणा करते हुए बताया मतदान करने वाले व्यापारियों को संगठन की 1 साल की सदस्यता निशुल्क दी जाएगी। जो व्यापारी अपने परिवार के साथ वोट डालकर मतदान के पश्चात  अपने परिवार के साथ मतदान चिन्ह की अपनी फोटो व्हाट्सएप नंबर 8400124444 पर भेजेंगे उन व्यापारियों को  संगठन द्वारा 1 साल की सामान्य  सदस्यता निशुल्क दी जाएगी। सदस्यता के लिए व्यापार संबंधी कोई एक प्रपत्र  भी देना अनिवार्य होगा। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group