० डॉ० संजय सिंह की पदयात्रा में हज़ारों का काफिला
० पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा कर माँगा जनता का समर्थन
० 27 के बाद यहाँ ट्रिपल इंजन की सरकार होगी दिल्ली, लखनऊ और अमेठी-डॉ0 संजय सिंह
हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी ।
शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ अमेठी में पद यात्रा किया। डॉ0 संजय सिंह सुबह देवी पाटन मंदिर पहुँच कर दर्शन-पूजन किए। उसके बाद वहीं से पदयात्रा शुरू किया। देवीपाटन से शुरू हुई पद यात्रा सगरा तिराहा, चौक, जामा मस्जिद गेट, डाक खाना तिराहा, बस स्टेशन, अम्बेडकर तिराहा, राजर्षि तिराहा होते हुए ददन-सदन कार्यालय पहुँच कर समाप्त हुआ। रास्ते मे अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने डॉ0 संजय सिंह का स्वागत और अभिनंदन किया तथा पद यात्रा में शामिल हुए। डॉ0 संजय सिंह ने अम्बेडकर तिराहे पर डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जब डॉ0 संजय सिंह राजर्षि तिराहे पर पहुँचे तो वहाँ उन्होंने राजर्षि रणंजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा अपने पिता स्वर्गीय राजर्षि रणंजय सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। पद यात्रा के दौरान कई जगहों पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा को वोट देने की अपील किया और कहा कि अमेठी के विकास के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने कहा कि अमेठी की सेवा करते हुए यह मेरी बत्तीसवीं पीढ़ी है। अमेठी की सुरक्षा और सेवा आजीवन करता रहूँगा। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि 27 के बाद यहाँ ट्रिपल इंजन की सरकार होगी दिल्ली, लखनऊ और अमेठी।
पद यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा नेता, डॉ0 अनिल कुमार त्रिपाठी, राजेश पांडेय सहित हजारों समर्थक औए संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।