देश

national

मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी, कहा- हम बीजेपी को एक सच्चा हिन्दुस्तान दिखाएंगे

Thursday, February 3, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

रायपुर। 

छत्तीसगढ़ में अपने एक दिवसीय दौर पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया। एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान अलग-अलग विचारधारा, संस्कृति, भाषाओं का गुलदस्तां है। लेकिन वे (बीजेपी) चाहते हैं कि इस पर एक विचारधारा का ही शासन रहे। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, मैंने कल संसद में कहा था कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम बीजेपी को एक सच्चा हिन्दुस्तान दिखाएंगे। 

जब ये सवाल पूछते हैं कि 70 सालों में देश में क्या हुआ। तब ये हमारे किसान, उनके माता-पिता, मज़दूरों, कारीगरों, हमारे छोटे व्यवसायियों का अपमान करते हैं। कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते हैं। भारत की गरीब जनता ने 'खून-पसीना' देकर बदलाव किया है। 

आज ये चाहते हैं कि जिन करोड़ों लोगों ने इस देश को बनाया है उन्हें परे कर दिया जाए और 100-200 लोगों को देश का पूरा धन पकड़ा दिया जाए। भारत में 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश की 40% आबादी से ज़्यादा धन है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group