देश

national

शाहजहांपुर: सपा समर्थक की गोली मारकर हत्या

Tuesday, February 15, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

शाहजहांपुर। 

शाहजहांपुर जिले के तिलहर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के अगले ही दिन चकौरा गांव निवासी समाजवादी पाटीर् के बूथ एजेंट 18 वर्षीय सुधीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव गोली लगने से घायल हो गया जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। 

दोनों पक्षों में झगड़े ही शुरुआत मतदान के दौरान सोमवार 14 फरवरी को हुई थी। बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों राजनीतिक दलों के लोग भिड़ गए थे। आरोप है कि सोमवार रात में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह फिर से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें गोली लगने से सुधीर यादव (18) की मौत हो गई। भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव घायल हो गया। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति है जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। गांव को छावनी में बदल दिया गया है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group