देश

national

भारतीय जन सेवा समिति की महिला मंडल ने जनसभा का किया आयोजन

Tuesday, February 15, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

अखिल त्रिपाठी -विशेष संवाददाता 

इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। 

लखनऊ के राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में भारतीय जन सेवा समिति की महिला मंडल ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री अंजनी श्रीवास्तव जी के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य सभा सांसद कुसुम राय उपस्थित रही। भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई 'शीलू' एवं महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने मुख्य अतिथि को बुके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

पूर्व राज्य सभा सांसद कुसुम राय ने महिलाओं को संबोधित कर आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की साथ ही भाजपा सरकार द्वारा की अर्जित की गयी उपलब्धियों को गिनाया। 

कार्यक्रम में कुसुम गुप्ता, मीरा बंसल, प्रियंका, पिंकी शाक्य, ज्योति साहू, सुमन श्रीवास्तव, रीना साहू, प्रीति बाजपेई, पूनम बाजपेई, मानसी रस्तोगी, शैलजा सक्सेना, सुमन शुक्ला, सोना अवस्थी, मीना गुप्ता, किरण निगम, उषा बाजपेई, शशि वर्मा, अनीता गुप्ता, मिथिलेश जायसवाल, नंदनी शाह, किरण दीक्षित, सीमा शुक्ला, मीना चौबे, अनूपमा चतुर्वेदी, लक्ष्मी वर्मा, वंदना पांडे, प्रियंका राय, प्रमिला शर्मा, ममता गुप्ता, गीता गुप्ता, संध्या सिक्का, प्रीती सिक्का, मोनी मिश्रा, गौरी त्रिपाठी, बबली गुप्ता, मोनी गुप्ता आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुयी। 



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group