० लोकतंत्र को बचाने वा एक कुशल सरकार बनाने के लिऐ वोट का प्रयोग अवश्य करें- अनिरूद्ध निगम
नारायण मौर्य -इंडेविन न्यूज नेटवर्क
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ट्रांस गोमती इकाई के व्यापारियों ने अनिरुद्ध निगम की अगुवाई में मुंशी पुलिया पर पद यात्रा निकाल कर विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी व ट्रांस गोमती इकाई के प्रभारी अध्यक्ष मनीष पांडे ने उपस्थिति सभी को 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान स्थल पर जाकर चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, स्वयं, परिवार, पड़ोसियों, परिचितों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करने के साथ 80% मतदान का संकल्प दिलाया ।
कार्यक्रम में संगठन ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष उदयकांत श्रीवास्तव ने बोलते हुए कहा लोकतंत्र में नागरिकों के पास अपनी मत की ताकत सबसे बड़ा हथियार है, सभी को अपनी जिम्मेदारी से अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विवेक यादव अध्यक्ष मुंशी पुलिया, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा वोट की ताकत से ही एक अच्छी सरकार का निर्माण हो सकता है। अतः आप सब अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें व्यापारी परिवार किसी भी हालात में पहले मतदान करे फिर घर आकर आराम करे ।
अधिक से अधिक मतदान का संकल्प लेने वालों में संगठन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संगठन के ट्रांस गोमती के उपाध्यक्ष प्रकाश पाल , मुंशी पुलिया के प्रभारी वीरेन्द्र यादव, चेयर मैन महेश शर्मा, महामंत्री शकील अहमद, सन्तोष यादव, मीडिया प्रभारी आनंद बर्मा, मो ताहिर कोषाध्यक्ष , नीरज दुबे, अरविंद उपाध्याय, मो सलमान मो सलीम व ट्रांस गोमती महिला अध्यक्षा अंजलि मौर्य,आदि पदाधिकारी शामिल हुये।