देश

national

अमेठी में गुण्डागर्दी नहीं होने देंगे- डॉ संजय सिंह

Thursday, February 10, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

० भाजपा संगठन ने बैठक कर लिया दृढ़ संकल्प, कहा हमारा प्रत्याशी है कमल निशान

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी।  

भारतीय जनता पार्टी के संगठन की बैठक आरआरपीजी कालेज में भाजपा के अमेठी विधानसभा प्रभारी सुरेश मौर्य के अध्यक्षता में हुई। जिसमें विधानसभा विस्तारक शिवम राय,  महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा बाजपेयी, महिला मोर्चा महामंत्री निमिषा त्रिपाठी, भेटुवा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, भादर मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, अमेठी मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह तथा पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ0 अमीता सिंह  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए दलजीत सिंह ने कहा कि 21 साल पहले महाराज ने  कांग्रेस को हराया था ।आज फिर वही समय आया है। हमारा प्रत्याशी कमल निशान है जिसको जिताने के लिए कार्यकर्ता दुगने उत्साह से काम करने की ठान चुका है। घनश्याम चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश मे विकास का कार्य किया है। अमेठी में स्मृति ईरानी जी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आप डॉ0 संजय सिंह को जिता रहे हैं शायद बहुत कुछ मिल जाए।

अमेठी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है चाहे उपाध्याय जी रहे हों, वीर सावरकर जी हों या अटल जी रहे हों सभी ने पार्टी के लिए त्याग और तपस्या किया है।आज देश मे पार्टी के अगुआ नरेंद्र मोदी हैं और प्रदेश में बुलडोजर वाले बाबा। सबका साथ, सबका विकास , सबका विश्वास बहुत बड़ी चीज है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व के ग्लोब में सेंट्रल पॉइंट पर है। भारतीय जनता पार्टी कभी अपने सिद्धांतों को नहीं छोड़ती है। हम अमेठी में गुण्डागर्दी नहीं होने देंगे। लोगों ने कहा कि आप आए खुशी हुई हमने कहा कि आपसे ज्यादा खुशी हमे हुई। जब मैं पहली बार अमेठी के धरती पर खड़ा हुआ तो आपने एक लाख से ज्यादा मतों से विजयी बनाया, अब उससे कम नहीं होना चाहिए। इसी जनता और कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी जी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। काग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी में ना गढ़ का पता है ना गढ़वाले का। उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूज्य ददन महाराज के संस्कारों पर चले हैं और हमारे साथ हमारी डॉ0 अमीता सिंह भी सतत उसी रास्ते पर चल रही हैं । आज अमेठी में तीस हजार बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हम अमेठी को विकास का हब बना देंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group