देश

national

सपा के कद्दावर नेता अहमद हसन का निधन

Saturday, February 19, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

लखनऊ 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद में नेता विरोधी दल के नेता अहमद हसन का आज  डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि अहमद हसन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के उपरांत करीब 40 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सरलता सहजता एवं वाकपटुता के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है  कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति  व शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group