देश

national

उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और अखिलेश यादव की सरकार बने - ममता बनर्जी

 

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में आयी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ  संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा  पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोविड में लोग मर रहे थे, तब यूपी में योगी जी आप कहां थे? आप उन लोगों के परिवारों से माफी मांगों, जिन लोगों की लाशें गंगा में आपने बहाने को मजबूर किया? आप जनता से माफी मांगों। 

ममता ने कहा कि मोदी कहते हैं कि हमने यूपी को पैसा दिया। मोदी जी क्या आपने अपने पॉकेट से पैसा दिया ? यह सभी पैसा स्टेट से मिलता है। वह जनता का रुपया है। वहीं इस दौरान अखिलेश भी भाजपा पर बरसते दिखे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा कि बंगाल में दीदी ने भाजपा को हरा दिया। दीदी दिल्ली से आईं, लेकिन दिल्ली वाले यूपी में नहीं आए।

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सोमवार को ही लखनऊ पहुंची थी। अमौसी एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान ममता बनर्जी भी अखिलेश का अभिवादन करती नजर आई थी। ममता की एंट्री से सपा काफी उत्साहित नजर आ रही है। ममता बनर्जी ने लखनऊ रवाना होने से पहले कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने मुझे यहां आने और सपा के लिए प्रचार करने का न्यौता दिया है। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और अखिलेश यादव की सरकार बने। हम सभी को भाजपा के खिलाफ संघर्ष में उनका साथ देना चाहिए। यही कारण है कि हमने इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group