इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि'' बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘PSLV- C52 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई। EOS-04 उपग्रह कृषि, वानिकी और पौधारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान के साथ ही बाढ़ मानचित्रण के लिए सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करेगा।
पीएम मोदी ने PSLV-C52 मिशन की सफलता पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PSLV-C52 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर सोमवार को भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2022 के अपने पहले प्रक्षेपण अभियान के तहत धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह EOS-04 और दो छोटे उपग्रहों को PSLV- C52 के जरिए सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया।