देश

national

फाजिलनगर में स्वामी प्रसाद का विरोध, टिकट घोषणा पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूंके पुतले

Wednesday, February 2, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

कुशीनगर

समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट उम्मीदार घोषित किया है, जिसको लेकर इलाके में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी और बाकी दावेदारों के साथ विश्वाघात बताते हुए पार्टी नेतृत्व को पुनः विचार करने और उन्हें पडरौना से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उनके पुतले भी फूंके।

भाजपा छोड़ हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए कुशीनगर जिले सदर विधायक को पार्टी ने विधानसभा 332 फाजिलनगर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने ही स्वामी प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले जलाए। पार्टी के इस फैसले नाराज कार्यकर्ताओं में जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान अहमद ने कहा कि पार्टी ने उन नेताओं के टिकट काट दिया, जो बुरे दिनों में भी पार्टी को संजोए रखा लड़े। उनकी जगह ऐसे नेता को टिकट मिला जो चंद रोज पहले भाजपा छोड़ सपा में आये है। ऐसे में पार्टी के साथ आगे कार्यकर्त्ता कैसे रहे और अपनी जवानी पार्टी को दे जब उनका सम्मान ही नही रहेगा।

सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ इरफान ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य से और अखिलेश यादव से हमारी कोई विरोध नहीं है, बस हम इतना चाहते है कि स्वामी प्रसाद मौर्य  अपनी सदर विधानसभा से चुनाव लड़े और यहां की सीट पर स्थानीय नेतृत्व को सौंप दें। ऐसा न करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। इलियास अंसारी समेत 18 स्थानीय लोग दावेदारी किए थे, लेकिन पार्टी ने सबको दरकिनार कर बाहरी को टिकट दिया। जिसपर पुनः विचार करने की ज़रूरत है। अगर ऐसा नही हुआ तो पार्टी को जिले के सातों विधनसभाओ में नुकसान होगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group