देश

national

सरकार के खिलाफ उमड़ा जन आक्रोश भाजपा को सत्ता से करेगा बेदखल- रामगोपाल यादव

इटावा। 

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ उमड़ा जन आक्रोश ने उत्तर प्रदेश के चुनाव को 1977 जैसा बना दिया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ पश्चिम से लेकर पूरब तक लोगों में जन आक्रोश  व्याप्त है। उन्होंने कहा जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करके योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।

यादव इटावा मुख्यालय पर समाजवादी संवाद कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित के दौरान महासचिव उक्त बातें कही। उन्होंने कहा अखिलेश यादव के सामने कोई भी टिकने वाला नहीं है।  उन्होंने गांव- गांव से भाजपा के नेता को लोग भगा रहे हैं। इससे साफ होता है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group