बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर निकाल रही है। मिली जानकारी के अब तक दो शव को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है मलवे में अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद स्थित एक फैक्ट्री का बताया जा रहा है। जहां अचानक बॉयलर फट गया। जिसे उसके चपेट में कई मजदूर आ गए। मामले की जानकारी स्थानी पुलिस को दी गई। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरु कर दो शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
No comments
Post a Comment