नारायण मौर्य -इंडेविन न्यूज नेटवर्क
लखनऊ।
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई" के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर राजधानी के इंडिया अवध होटल, सप्रू मार्ग लखनऊ में "विशिष्ट महिला सम्मान समारोह "का आयोजन हुआ।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा, नगर निगम प्रशासन, खेल जगत, साहित्य ,पत्रकारिता, पुलिस प्रशासन, राजनीति, समाज सेवा ,रंगमंच, काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत संगठन की महिला नगर इकाई की अध्यक्षा अनिला अग्रवाल एवं प्रभारी अभिलाषा गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया इस अवसर पर बोलते हुए संजय गुप्ता ने कहा महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं महिलाएं सशक्त हो गई हैं यदि अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से समाज मजबूत होगा।
संगठन की नगर अध्यक्षा अनिला अग्रवाल ने बताया साहित्य क्षेत्र से पदम श्री से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं साहित्य क्षेत्र से ही डॉ. अर्चना मिश्रा ,चिकित्सा क्षेत्र से राजधानी के पीजीआई अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. मंदाकिनी प्रधान एवं मेदांता अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. रुचिता शर्मा नगर निगम प्रशासन से नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह, शिक्षा क्षेत्र से इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह, राजनीति के क्षेत्र से राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल, काव्य के क्षेत्र से कवित्री व्याख्या मिश्रा, समाज सेवा के क्षेत्र से नम्रता पाठक (पत्नी बृजेश पाठक) एवं कस्तूरी सिंह ,फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से शिखा सूरी ,वास्तु शास्त्र के क्षेत्र से डॉ. लिपिका मेहरोत्रा, रंगमंच के क्षेत्र से अनन्या ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र से हिंदुस्तान समाचार पत्र की वरिष्ठ पत्रकार अरशाना आनंद एवं पोर्टल पत्रकार अर्चना कश्यप एवं एंकरिंग के क्षेत्र से ऐश्वर्या ठाकुर, व्यापार जगत से अनुपमा सिंह एवं अंजलि रस्तोगी को "विशिष्ट महिला सम्मान "से नवाजा गया।
इस अवसर पर व्यापार के क्षेत्र से संगठन की 30 महिला पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया संगठन के पदाधिकारियों में सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से शिखा मिश्रा ,सुनीता राय, अंजलि मौर्या, मीनू सक्सेना, दीक्षा सक्सेना, मनोरमा मिश्रा, वर्तिका शुक्ला, कविता जैन, रीमा अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, अंतरा शर्मा, नेहा रस्तोगी, रेनू अग्रवाल, रेनू सिंह ,रितु ठाकुर ,पुनीता भटनागर, आरती कपूर, रजनी गुप्ता, दीपमाला केसरवानी, सरिता सिंह, सुनीता चंद्रा, समीना खातून, अन्नपूर्णा अवस्थी, रूपाली गुप्ता, प्रेरणा त्रिपाठी, सुष्मिता सिंह, प्रियम पांडे, तृप्ति मिश्रा, आस्था ,श्रेया केसरवानी दिव्या, मोनिका सिंह, कंचन यादव रही।