प्रभजोत सिंह -जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क
सुल्तानपुर।
जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से एक बार बहुमत के साथ सत्ता में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। वही सुल्तानपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर आज एक बार फिर से बीजेपी ने पुराना इतिहास है। बताते चलें कि 2017 में जनपद के 5 सीटों में से 4 सीटों पर भाजपा की विजय हुई थी, वही एक सीट सपा की हुई थी। उसी प्रकार इस बार भी 4 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की और वही एक सीट इसौली विधानसभा ताहिर खान की सपा की झोली में गई। इसौली से ये सपा की लगातार तीसरी जीत है।
भगवामय हुई सुल्तानपुर की नगरी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जनपद में सब कुशल संपन्न हो गई। कुछ छिटपुट रुकावट उत्पन्न हुई लेकिन विशेष परेशानी नहीं हुई आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार समर्थकों द्वारा की गई दोबारा काउंटिंग पर देर रात चली। सबकी निगाहें दोबारा काउंटिंग पर टिकी रही। अंत में 116 मतों से सपा प्रत्याशी ताहिर खान चुनाव जीत गए। सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर से इतिहास बनता हुआ दिखा, एक बार पुनः चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत हुई। इसके पूर्व 2012 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी ने इस जनपद की 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 2017 में बंपर लहर के बावजूद महज 4 सीटों पर भाजपा को संतोष करना पड़ा वही फिर से एक बार 2022 में भाजपा को 4 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा और एक सीट सपा की झोली में जा गिरी। बताते चलें कि विभिन्न स्थानों, चौराहों तथा चाय की दुकानों पर लोग अबीर गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मिष्ठान खिलाते हुए तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई पड़े।
आइये एक नजर डालते हैं कौन कितने मत से जीता
० सुल्तानपुर सीट से विनोद सिंह 1388 मतों से जीते
० विधानसभा लंभुआ से सीताराम वर्मा 764 मतों से विजय हुए
० जयसिंहपुर में राज बाबू अध्याय 15989 की भारी बहुमत से विजय हुए
० राजेश गौतम 26061 मतों से चुनाव जीते वही
० ताहिर खान 116 मतों से जीते
एक नजर डालते हैं पांचों विधानसभा के आखिरी राउंड के वोटिंग काउंटिंग पर
1- 188 विधानसभा सुल्तानपुर
अनूप संडा (सपा) 90857
डॉ डीएस मिश्रा (बसपा) 22447
फिरोज खान (कांग्रेस) 2645
विनोद सिंह (भारतीय जनता पार्टी ) 92245
मिर्जा अकरम बेग (ए आई एम आई एम ) 5240
धर्मेश कुमार (आम आदमी पार्टी )342
विंध्या (विकासशील इंसान पार्टी ) 1587
शांति पटेल (आम जनता पार्टी) 486
सिद्धार्थ भीम बुद्ध (बहुजन मुक्ति पार्टी) 342
मिर्जा अख्तर बेग (इंडिपेंडेंट ) 455
नोटा 1440
2- 187 विधानसभा इसौली
ओम प्रकाश पांडे (बीजेपी) 69178
मोहम्मद ताहिर खान (सपा) 69294
बृजमोहन (कांग्रेस ) 2305
यश भद्र सिंह (बसपा) 53994
अशोक कुमार (अपना देश पार्टी ) 757
फिरदौस बानो (आम आदमी पार्टी ) 438
मजहर (ए आई एम आई एम) 3305
नूतन पांडे (इंडिपेंडेंट ) 438
फिरोज खान (इंडिपेंडेंट) 761
नोटा 1623
3- 189 विधानसभा सदर
अभिषेक सिंह राणा( कांग्रेस ) 4125
अरुण वर्मा (समाजवादी पार्टी ) 69022
ओमप्रकाश सिंह (बसपा) 39827
राज प्रसाद उपाध्याय (बीजेपी ) 85011
अनिल कुमार (मोस्ट बैकवर्ड क्लास ऑफ इंडिया) 1443
अनीस अहमद (आजाद समाज पार्टी )1088
बृजेश कुमार (आम आदमी पार्टी ) 726
नोटा 1439
4- 190 विधानसभा लंभुआ
अवनीश कुमार सिंह (बसपा) 41992
विनय विक्रम सिंह( कांग्रेस )1926
संतोष पांडे (सपा ) 72821
सीताराम वर्मा (भारतीय जनता पार्टी ) 82678
अमृत लाल विश्वकर्मा (मौलिक अधिकार पार्टी) 1320
इस्लाम (जन अधिकार पार्टी ) 2547
धर्मराज गौतम (बहुजन मुक्ति पार्टी ) 501
मंजू लता पाल (आम जनता पार्टी ) 869
राकेश कुमार (आजाद समाज पार्टी ) 892
राजेंद्र प्रसाद मौर्य (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया) 773
राम सुंदर यादव (विकासशील इंसान पार्टी ) 1729
नोटा 1684
5- 191 विधानसभा कादीपुर
निकलेश सरोज (कांग्रेस ) 3242
भगेलू राम (सपा) 70094
राजेश कुमार गौतम (बीजेपी ) 96155
हीरालाल( बसपा ) 46275
मुखराम (आम जनता पार्टी) 1276
धर्मेंद्र कुमार (इंडिपेंडेंट ) 1068
हरिलाल (इंडिपेंडेंट) 1242
नोटा 1635