नई दिल्ली।
रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी सेना ने यूक्रेन के औद्योगिक शहर खेरसन पर कब्जा कर लिया है। इसी बीच दुनियाभर में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट में लिखा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के नेताओं को परमाणु युद्ध करने से बचना चाहिए क्योंकि अब उपलब्ध परमाणु हथियार दुनिया को विलुप्त होने में बदलने में सक्षम हैं। परमाणु पर ब्रांडिंग न करें।
No comments
Post a Comment