देश

national

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय के द्वारा समिति के पदाधिकारियों को डिजिटल परिचय पत्र के साथ लोगो का किया गया वितरण

लखनऊ। 

राजधानी लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज के वितरकों व पदाधिकारियों को डिजिटल परिचय पत्र एवम गाड़ी में लगाने वाला लोगो (स्टीकर ) का वितरण  किया गया।  जानकी पुरम के राम जानकी वाटिका में राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, राष्ट्रीय सलाहकार अजय कुमार सिंह उर्फ साधु बाबा एवम राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार लालजी पाण्डेय का बुके( गुलदस्ते) व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवम अभिनंदन किया गया। 

भव्य स्वागत एवम सम्मान के पश्चात् इंजिनियरिंग कॉलेज डिपो की नव निर्वाचित कार्यकारिणी घोषित हुई। कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुकेश उपाध्याय के द्वारा डिजिटल परिचय पत्र एवम गाड़ी में लगाने वाला स्टीकर इंजिनियरिंग कॉलेज डिपो के अध्यक्ष  रूपेश शर्मा (अध्यक्ष), भानू प्रताप सिंह उर्फ राय सिंह (महामंत्री), राम सागर पाल (उपाध्यक्ष), पुरुषोत्तम शर्मा , (कोषाध्यक्ष) , सह कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार गौतम , संजय बघेल व आशीष कश्यप (संगठन मंत्री), राज कुमार संयुक्त मंत्री , विनय रावत मीडिया प्रभारी, अजय मिश्रा, राजेश शर्मा व दीपक कुमार( मंत्री), सिया राम (प्रचार मंत्री), विवेक राजपूत, अंकुर निषाद, सुशील कुमार(सक्रिय सदस्य) , नागेश्वर तिवारी, ऋषि , अरुण, दीपक यादव, विधाना , अजय शर्मा, सोनू मिश्रा , विनोद मिश्रा , महेश अवस्थी , जितेन्द्र मौर्य, संजय जयसवाल ईत्यादि लोगो को परिचय पत्र वितरित किया गया। अवशेष वितरक साथियों का डिजिटल परिचय पत्र अति शीघ्र ही वितरित किए जाएंगे। 

इस शुभ अवसर पर अन्य वितरण केंद्रो के अध्यक्ष गणों मे पॉली टेक्निक डिपो  के मो0 मतीन गुर्जर, बारा बिरवा डिपो के अध्यक्ष केo केo तिवारी, इंदिरा नगर के अध्यक्ष गोविन्द कुमार पटवा, आईo टीo डिपो के  राम इकबाल शर्मा महामंत्री श्रीदत्त पाण्डेय ,  चौक डिपो के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ऊर्फ राजू भैया , महामंत्री सत्य प्रकाश दीक्षित, चारबाग डिपो के शिवेन्द्र सिंह , जनपथ डिपो के रवींद्र गुप्ता, साथ वितरको एवम पदाधिकारियों   की अधिकांश संख्या मेंउपस्थिति दर्ज हुई l कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने डिजिटल परिचय पत्र व लोगो (स्टीकर) से लाभान्वित होने वाले समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की l


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group