देश

national

हनुमान जयंती पर पांच हजार लोगो ने किए चालीसा का पाठ

० हनुमान मंदिर पर भक्तो की भीड, पूजा, अर्चना, आरती की 

अमेठी। 

भगवान हनुमान की जयन्त्री का पर्व हर्ष, उल्लास, उमंग के  साथ भक्त जनो ने याद किए। हनुमान मंदिर मे लोगो की भीड जगह जगह बढी। शर्बत, छोला, हलुवा, लड्डू के प्रसाद बाटे गए। 

श्रीमत परमहंस आश्रम टीकरमाफी परिसर मे इक्यावन सौ लोगो ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर स्वामी 1008श्री हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महराज, स्वामी हर्ष चैतन्य महराज,अवधेश नारायण पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल, काशी प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पाण्डेय, प्रहलाद शुक्ल, रमेश चंद्र तिवारी, संदीप तिवारी आदि लोग हनुमान चालीसा संगीतमय  हनुमान जयन्ती पर एक साथ किए। 

हनुमान गढी अमेठी, हनुमान मंदिर भेटुआ चौराहा, हनुमान गढी कटेहटी, सहित इलाके हनुमान मंदिर परिसर मे भक्तो की भारी भीड जमा रही। सरवनपुर मे राम शिरोमणि शुक्ल, सालिक राम शुक्ल ने हलुवा, छोला भक्तो को बितरण किए। ददन सदन पर चौरसिया पान भण्डार ने लोगो मीठा सर्वत बितरण किए, हनुमान गढी पर दिन भर लड्डू का बितरण नगर के ब्यापारी ने करवाया। पवन आग्रवाल, राकेश कुमार आग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group