० यात्रा में दंडी स्वामी महिला पुरुष समाजसेवी जनप्रतिनिधि गाजे-बाजें और घुड़सवार रहे सवार रहे शामिल
हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
हर-हर, बम-बम के उदघोष के साथ लोक कल्याण की अलख स्वामी 1008 श्री हरिचैतन्य ब्रम्हचारी, छोटे सरकार हर्ष चैतन्य महराज की अगुवाई में मंगल भव्य कलश शोभायात्रा की शुरुवात की गयी। मुख्य यजमान अवधेश नारायण पाडेय, कमलेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, के साथ-साथ महिलाएं मंगल कलश शोभा यात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गयी। मधुर ध्वनि में स्वामी परमहंस महराज, जय दुर्गा माता, जय बजरंगबली महराज, जय गणेश महराज के नारे लगे। भक्तोेें ने हर-हर, बम-बम के उदघोष लगाये। शोभायात्रा के पहले कलश का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री प्रज्ञापीठ अमेठी, स्वामी परमहंस आश्रम के प्रचण्ड विद्वानों ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद 151 दंडी स्वामी ने शोभायात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया। हजारों महिलाएं के साथ कलश यात्रा की सड़क पर कतार लग गयी। देखते ही देखते मंगल भव्य कलश यात्रा ऐतिहासिक बन गयी। और तीन किलोमीटर तक यात्रा का कारवां ग्राम जिवधर पूरे भेटुआ से यात्रा काली मंदिर के बाद हनुमान मंदिर चैराहें तक छा गया। इसके बाद यात्रा जगेश्वर नाथ धाम पिण्डोरिया में अंबिका प्रसाद पाडेंय, शक्ति प्रसाद तिवारी ने यात्रा का अभिनंदन किया। जगेश्वर नाथ धाम में मुख्य यजमान पूजा-अर्चना की इसके बाद यात्रा दोपहर के समय दुखहरण नाथ धाम मुराई के पुरवा पहुंची। पूजा अर्चना के बाद देवी पाटन मंदिर यात्रा पहुची जहां पर ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल अपने युवा साथियों के साथ यात्रा में शामिल हुए। और मंदिर मंे पूजा अर्चना के बाद मुख्य यजमान अवधेश पांडेय बाहर निकले तो भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी, नगर पंचायत चेयरमैन चन्द्रमा देवी, अपने समर्थकों के संग यात्रा में सहभागी बने। और यात्रा के अगुवा स्वामी 1008 श्री हरिचैतन्य ब्रम्हचारी, स्वामी हर्ष चैतन्य ब्रम्हचारी छोटे सरकार का अभिनंदन जिला पंचायत अध्यक्ष, काशी प्रसाद तिवारी, प्रमुख भेटुआ आकर्ष श्ुाक्ल ने किया। और आशीर्वाद लोककल्याण के लिए दिये यात्रा रायपुरफुलवारी में शिव मंदिर राजेश मसाला उद्योग प्राइवेट लिमिटेड अमेठी में यात्रा का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नर-नारी और मसाला उद्योग के सहयोगी जमकर सड़कों पर थिरक उठे। फिर गाजेबाजे के साथ यात्रा सगरा तिराहा होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पहंची पूजाअर्चना के बाद यात्रा शहर के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से जमकर शिष्टाचार हुआ। स्वामी परमहंस महराज के खूब जयकारे लगे। शहर में सडक के किनारे देवी पाटन मंदिर से और सरवनपुर सडक के किनारे व्यापारियों ने खाने-पीने के सामान मिठाई पानी मीठा सरबत आदि की व्यवस्थाएं यात्रियों को दी जो सबसे सराहनीय कार्य देखने को मिला। चप्पे-चप्पे पर पुलिस खडे नजर आये यात्रा तिवारीपुर पहुचें जहां पर काशी प्रसाद तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, आदि ने यात्रा का अभिंनदन कर स्वागत किया। फिर यात्रा हथकिला गांव पहुची जहां पर लोगों ने अभिवादन किया। यात्रा ज्यो गुंगवाछ चैराहा के शिव मंदिर पर पहुंची तो यहां पर प्रदीप कुमार तिवारी, की अगुवाई में यात्रा का हजारों समर्थकों के साथ स्वामी 1008 श्री हरिचैतन्य ब्रम्हचारी का अभिवादन किया। तथा यात्रा में लोग शामिल हुए यात्रा में दस हजार के पार यात्रियों का काफिला गुंगवाछ से श्री मत परमहंस आश्रम टीकरमाफी फैल गया। यात्रा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा0 रामकिशोर शास्त्री ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पाडंेय, कपिल पांडेय, यज्ञ नारायण उपाध्याय, अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू उपाध्याय, संजय सिंह प्रधान टीकरमाफी, वृंदाबन शुक्ल, अरुण कुमार तिवारी ,रामचन्द्र तिवारी, ब्रम्ह प्रकाश शुक्ला, सूर्यकांत तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, गंगा प्रसाद जायसवाल, जमुना प्रसाद जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, राज कुमार जायसवाल आदि ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में अतुलनीय योगदान रहा। दिन भर हर-हर गंगे, हर-हर, बम-बम जयभवानी की गूंज डीजे की आवाज पर भक्तगण थिरकते नजर आये।