आजकल लोग जंक फूड ज्यादा खा रहे हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक होते हैं। इन चीजों के लगातार सेवन से शरीर तो कमजोर होता ही है, ऊपर से कैंसर, दिल के रोग, कैंसर और हड्डियों से जुड़े रोगों का भी खतरा बढ़ जाता है। डाइट में बदलाव करके इन लक्षणों से मुक्ति पाई जा सकती है।
आपको खाने में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व मांसपेशियों की मजबूती और शरीर के बेहतर विकास के लिए जरूरी हैं। इन्हें खाने से शरीर में खून बनता है और ताकत मिलती है।
अंडा
शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आपको रोजाना अंडे खाने चाहिए। अंडा प्रोटीन का भंडार है और इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। प्रत्येक अंडे में 7 ग्राम प्रोटीन होता है, साथ ही इसमें कई अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। शरीर के बेहतर विकास के लिए अंडा सबसे बढ़िया फूड है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रोजाना उबले खाने से शरीर को ज्यादा फायदे मिल सकते हैं।
केला
केला एक ऐसा फल है जिसे सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है। दरअसल यह नैचुरल शुगर का एक बेहतर स्रोत है सुक्रोज, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज। यह पोटेशियम का भी भंडार है। केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। केले में आयरन, कैल्शियम और मैगनीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो खून की कमी, थकान और कमजोरी का इलाज करते हैं।
पालक
पालक एक ऐसी सब्जी है जिसमें न केवल एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं बल्कि यह आयरन का भी एक बेहतर स्रोत। इसमें वो सभी पोषक तत्व होते हैं जो मांसपेशियों की ताकत और आकार को बढ़ाते हैं। यह ग्लूटामाइन का एक बड़ा स्रोत है। यह एक अमीनो एसिड है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। पालक खून की कमी दूर करने के साथ हड्डियों को मजबूती देता है।
दूध के उत्पाद
पनीर, दही, दूध और घी, यह ऐसे डेयरी उत्पाद हैं, जिनमें कैल्शियम सहित विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के हर अंग को मजबूती देते हैं। डेयरी उत्पादों में कार्निटाइन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जो ऊर्जा प्रदान करने के लिए वसा का उपयोग करता है। ये चीजें ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती हैं। इन चीजों को मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी को रोकने के लिए जाना जाता है।
मछली
मछली प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है। जाहिर है प्रोटीन को शरीर और मांसपेशियों की ताकतवर बनाने के लिए जाना जता है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। नियमित मछली के सेवन से अवसाद कम करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, दिमाग तेज करने आदि में सहायता मिलती है।
ये 5 फूड भी हैं ताकत का खजाना
अपने खाने में सेब, रागी, मूंगली, शहद और ब्रोकोली जैसी चीजों को भी शामिल करना चाहिए। इन चीजों में शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके नियमित सेवन से थकान, कमजोरी और खून की कमी के लक्षणों से बचने में मदद मिल सकती है।