देश

national

1090 चौराहे पर उत्पात मचाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। 

राजधानी की गौतम पल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1090 चौराहे पर गाड़ी खड़ी कर उत्पात मचाने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गौतम पल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों के पास से गाड़ियां भी बरामद की हैं। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और शोर-शराबा कर रहे थे।

गौतम पल्ली पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दानिश, आशीष प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, अभय प्रताप सिंह, रिशु सिंह, रितिक कौशल, प्रज्वल सिंह, शिवांशु सिंह, शशांक प्रताप सिंह और हर्ष जोशी शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने तीन लग्जरी गाड़ियां भी सीज की है।

पुलिस की ओर से सीज की गई गड़ियों में फोर्ड इंडोवर, फोर्ड इको स्पोर्ट, महिंद्रा थार गाड़ियां शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली सुखबीर सिंह भदौरिया की टीम ने ये कार्रवाई की है। एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार हजरतगंज सर्किल में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group