देश

national

शादी वाले घर में फूड प्वॉइजनिंग से 40 लोग हुए बीमार

प्रभ जोत सिंह -जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग से दूल्हे समेत 40 बारातियों की तबियत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का चार घंटे तक इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शादी की रस्म अदा कराई गई। दूल्हा समेत 40 बाराती पड़े बीमार, चार घंटे के इलाज के बाद शुरू हुई शादी की रस्में अखंडनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का मामला जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का है। गांव निवासी रामचंदर वर्मा की बेटी खुशबू की शादी अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अनूप वर्मा के साथ तय हुई थी। अंबेडकर नगर से अनूप की बरात गोविंदपुर गांव में पहुंची थी और द्वारचार का कार्यक्रम हुआ। जहां बरातियों को नाश्ता-पानी दिया गया। आधे से अधिक बराती खाना खा कर चले गए और जब देर रात दूल्हा-दुल्हन के जयमाल की तैयारी चल रही थी कि अचानक दूल्हे को उल्टी दस्त शुरू हो गया। और लगभग 40 बाराती एक एक कर बीमार पड़ गए दूल्हे की हालत बिगड़ते देख वहां हड़कंप मच गया नाश्ते के बाद हुई फूड पॉइजनिंग की शुरुआत दूल्हा अनूप वर्मा, मनीष वर्मा, शशि वर्मा, विशाल वर्मा, जय नारायण वर्मा, अनमोल वर्मा, वृतंती वर्मा, सुरजीत वर्मा, रितेश वर्मा, विशाल वर्मा, गोलू वर्मा, मनीष वर्मा, ओम नारायण वर्मा, राज नारायण, प्रवेश, नितिन, रेखा समेत 40 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी के ईएमओ डॉ. विष्णु यादव ने सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया। करीब चार घंटे बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद जयमाल हो सका। ईएमओ डॉ. यादव ने बताया सभी बरातियों ने जयमाल के पहले नाश्ता किया था। नाश्ते में गड़बड़ी होने के कारण जयमाल के समय तक रुकने वाले बराती बीमार हुए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके त्रिपाठी बोले सभी बीमार का उपचार कराने के लिए गए चिकित्सा अधिकारी को निर्देश।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group