देश

national

सुल्तानपुर की बेटी अरीबा नोमान ने किया जिले का नाम रोशन, आईएएस में मिली 109वीं रैंक

इफ्तार अहमद  
इंडेविन न्यूज नेटवर्क - सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले की होनहार बेटी अरीबा नोमान का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। इस रिजल्ट में सुल्तानपुर की बेटी अरीबा नोमान का नाम आते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। अरीबा ने सिविल सर्विसेज में 109 वीं रैंक हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर सभी ने अरीबा और उसके माता-पिता को बधाई दी।आईएएस में सेलेक्शन पाने वाली अरीबा का परिवार सुल्तानपुर के कोतवाली नगर स्थित हनीफ नगर मोहल्ले में निवास करता है। वो मूल रूप से जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटेला गांव की रहने वाली है। 

अरीबा नोमान की प्रारंभिक शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित संस्थान स्टेला मारिस कान्वेंट से शुरू हुई।यहीं से उसने हाई स्कूल की परीक्षा पास किया। इसके बाद उसने इंडियन पब्लिक स्कूल नई दिल्ली से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किया। अरीबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक किया और फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर दिया। पहले ही प्रयास में उसने आईएएस की परीक्षा क्वॉलिफाई कर लिया।

अरीबा के पिता नोमान अहमद नेशनल इंश्योरेंस कंपनी सुल्तानपुर में प्रशासनिक अधिकारी हैं। जबकि माता रुखसाना निकहत एक साधारण गृहणी हैं। अरीबा दो बहने हैं। वो बड़ी है जबकि उसकी तूबा नोमान लखनऊ से शिक्षा प्राप्त कर रही है। अरीबा नोमान ने बताया कि प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की प्रेरणा उन्हें इनके मामा गुफरान अहमद सैफी से मिली जो कि जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष भी हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group