देश

national

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 144 करोड़ की सौगात

गोरखपुर। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 144  करोड़ की लागत से सड़क, बाढ़ सुरक्षा आदि से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा बेसिक से जुड़े विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है।  कोई भी जनप्रतिनिधि सरकार से विकास की योजनाओं का अपने क्षेत्र में विकास कर रहा है। उसके लिए सरकार धन की स्वीकृति कर रही है। सीएम ने कहा कि गोरखपुर की पहचान विकास के क्षेत्र में हो रही है।

उन्होंने कहा जब जनता किसी विकास के कार्य में सहयोग दी है तो राज्वस्य को फायदा होता है। आज गोरखपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बन कर तैयार हो गया है। सुनौली मार्ग से नेपाल जाने के लिए एक नया बाईपास बन कर तैयार हो गया है। जिससे जनता को किसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा गोरखपुर में शहर  बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को समाप्त करने लिए नाले का सफाई कार्य शुरु कर दिया गया है। नाले का पानी रामगढ़ ताल में गिरेगा। जिससे बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा जनता की समस्याओं को समय समझाया जाए। जिससे हर व्यक्ति को न्याय मिल सके। सीएम ने कहा जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनना होगा। जिससे सरकार पर जनता का भरोसा बढ़े। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group