देश

national

सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास

प्रभजोत सिंह (जिला ब्यूरो चीफ)
इंडेविन न्यूज नेटवर्क- सुल्तानपुर

सरकार द्वारा प्रत्येक जिलों में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब खुदवाए जा रहे हैं। इसी योजना के अंतर्गत सुल्तानपुर विधानसभा के विधायक विनोद सिंह ने अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर का निर्माण सुल्तानपुर में कूरेभार ब्लाक के सैदखानपुर में होना है।  ग्रामीण क्षेत्रों में गिरते जलस्तर को बढ़ाने और उसके संचय के लिये इस योजना को शुरू किया गया है। 

इसी के तहत सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह कूरेभार ब्लाक के सैदखानपुर गांव पहुंचे। जहां कूरेभार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू एवं बीडीओ कूरेभार के साथ विधिविधान और मंत्रोच्चार द्वारा अमृत सरोवर का शिलान्यास किया गया। 

इसके बाद विधायक विनोद सिंह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। विनोद सिंह ने कहा कि आज के समय में जल संचयन बेहद जरूरी है। शहर तो शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में अगर आज से ही जागरूकता न लाई गई तो भविष्य में इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे। लिहाजा सरकार ने हर ब्लाक के कई गांव में इस योजना के तहत तालाब खुदवाना शुरु  कर दिया है। 

                             

इस मौके पर प्रमुख कूरेभार प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, बीडीओ कूरेभार, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जियालाल त्यागी, धनपतगंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी, ब्रजभूषण मिश्रा,राजेन्द्र मिश्रा, जगप्रसाद जायसवाल,अनिल मिश्र, शिवकांत मिश्र, सुखदेव मिश्र,राजेश पाण्डेय, उत्तम सिंह, त्रिनेत्र पाण्डेय, रघुवीर सिंह, विनोद पाण्डेय सहित तमाम भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group